इतिहास विभाग

प्राचीन भारतीय ज्ञान परम्परा : विज्ञान और ज्ञान के विविध आधुनिक आयामों पर केन्द्रित

दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी (हाइब्रिड मोड)

दिनांक 22-23 अगस्त 2026
स्थान : पैसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, प्रताप नगर एक्सटेंशन, एयरपोर्ट रोड, देबारी, उदयपुर (राजस्थान)

विषय: प्राचीन भारतीय ज्ञान प्रणाली, आधुनिक विज्ञान और ज्ञान के विविध आधुनिक वर्तमान क्षेत्र

Subject : Ancient Indian Knowledge Systems Modern Science And Various Modern Current Fields of Knowledge

उप-विषय
  1. प्राचीन भारतीय ज्ञान प्रणाली और आधुनिक शोध
  2. भारतीय शास्त्रों में आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टि
  3. आयुर्वेद विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा
  4. वास्तुकला एवं प्राचीन विज्ञान
  5. गणित एवं खगोल शास्त्र

Conference Highlights

International Conference on Ancient Indian Knowledge Tradition: Modern Dimensions of Knowledge and Science

Presentation of Conference Brochure

Dr. Ajat Shatru Singh Shivrati, Organizing Secretary of the International Conference, presented and explained the conference brochure titled "Ancient Indian Knowledge Tradition: Modern Dimensions of Knowledge and Science" to Hon'ble Shri Haribhau Kisanrao Bagde, Governor of Rajasthan and Hon'ble Princess Diya Kumari, Deputy Chief Minister, Government of Rajasthan.

The conference brochure was officially released in the august presence of Prof. B.P. Sharma (Group President), Prof. Hemant Kothari (Vice Chancellor), Dr. T.P. Ameta (Director & Faculty Chairman, Social Sciences and Humanities), Dr. Ajat Shatru Singh Shivrati (Head, Department of History & Organizing Secretary), and Dr. Manoj Dadhich (Department of History, Pacific University).

The International Conference is being organized under the aegis of the Department of History, Faculty of Social Sciences & Humanities, Pacific University, Global Sanskrit Forum, and Global History Forum.

संगोष्ठी की अवधारणा एवं उद्देश्य

प्राचीन ज्ञान भारतीय सभ्यता की एक अमूल्य धरोहर रही है। इस ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद, ज्योतिष, गणित, दर्शन, वास्तुकला, साहित्य, कृषि, पर्यावरण संरक्षण तथा विज्ञान के अनेक आयामों का समावेश है। आधुनिक युग में वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रगति के साथ-साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल सिद्धांतों का पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्स्थापन अत्यंत आवश्यक हो गया है। इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्देश्य प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा तथा आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के मध्य संवाद स्थापित करना है, ताकि दोनों के समन्वय से नवीन अनुसंधान, नवाचार तथा ज्ञान-विस्तार की संभावनाओं को प्रोत्साहित किया जा सके। संगोष्ठी के माध्यम से विभिन्न विषयों के विद्वानों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराया जाएगा, जहाँ वे अपने विचारों, शोध निष्कर्षों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान कर सकेंगे। यह संगोष्ठी भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण, संवर्धन तथा उसके आधुनिक संदर्भों में पुनर्पाठ की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से समाज, शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति के विविध क्षेत्रों में भारतीय ज्ञान की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए भविष्य के शोध एवं अकादमिक विमर्श को नई दिशा प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।

संगोष्ठी के विषय
  1. प्राचीन भारतीय ज्ञान प्रणाली की मूल अवधारणाएँ और स्रोत
    (Fundamental concepts and sources of ancient knowledge systems)
  2. प्राचीन भारतीय शास्त्रों में आधुनिक वैज्ञानिक खोजों के संदर्भ
    (Ancient Indian Scriptures and references of Modern Discoveries)
  3. आधुनिक प्रौद्योगिकी और प्राचीन शास्त्रीय संदर्भ
    (Modern Technologies and Their Ancient scriptural References)
  4. समकालीन सामाजिक विज्ञानों की प्राचीन शास्त्रों में संदर्भ
    (Contemporary Social Sciences and their References in Ancient Scriptures)
  5. आधुनिक गणित व खगोल शास्त्र के प्राचीन भारतीय शास्त्रों में संदर्भ
    (References of Modern Mathematics and Astronomy in Ancient Indian Scriptures)

शोध पत्र भेजने की अंतिम तिथि

05 अगस्त 2026
पंजीकरण शुल्क : ₹1000/-
Download Brochure
Email : historydept@rediffmail.com
Registration : http://conf.pacific-university.ac.in/reg.aspx
आयोजक मंडल
डॉ. तेजप्रकाश आमेटा

संगोष्ठी अध्यक्ष

डॉ. अजात शत्रु सिंह शिवरती

आयोजन सचिव

डॉ. मनोज दाधीच

संयोजक


© Pacific University, Udaipur